तुमने,
मेरे लाख मना करने के
बावजूद
यह मान लिया है
कि तुम अपनी शुरूआत
किसी पूर्णविराम के बाद ही करोगी
और उपसंहार को लिखोगी
अपनी जुबान में
या जब यह धरती सिमट आयेगी
और महाप्लावन के बाद
प्रथम अंकुरण होगा
तब तुम फूट पड़ोगी
जीवन के प्रथम चरण का स्वागत करते
या हथेलियों में मौजूद
सभी रेखायें
अपना लिखा पूरा कर चुकी होंगी
तब तुम किसी पड़ी हुई दरार को
बदल दोगी भाग्यरेखा में
और विधि के
मुकाबिल खड़ी हो जाओगी
सदेह
तुम,
अपनेआप को
एक देह होने के भ्रम से
मुक्त कर लो
और बदल जाओ उम्मीद में किसी दिन
और फिर शेष जिन्दगी
यूँ ही गुजार दो
किसी के चेहरे पर सजे हुए
या आँखों में
तुम,
अपनी सिसकियों के
बीच का अंतराल सौंप दो मुझे
मैं,
वहाँ भरना चाहता हूँ
संगीत !
और गुनगुनाना चाहता हूँ
गीत,
जो तुम्हें पसंद हो
-------------------------------
मुकेश कुमार तिवारी
दिनाँक : 28-अप्रैल-2011 / समय : 11:35 रात्रि / घर
मेरे लाख मना करने के
बावजूद
यह मान लिया है
कि तुम अपनी शुरूआत
किसी पूर्णविराम के बाद ही करोगी
और उपसंहार को लिखोगी
अपनी जुबान में
या जब यह धरती सिमट आयेगी
और महाप्लावन के बाद
प्रथम अंकुरण होगा
तब तुम फूट पड़ोगी
जीवन के प्रथम चरण का स्वागत करते
या हथेलियों में मौजूद
सभी रेखायें
अपना लिखा पूरा कर चुकी होंगी
तब तुम किसी पड़ी हुई दरार को
बदल दोगी भाग्यरेखा में
और विधि के
मुकाबिल खड़ी हो जाओगी
सदेह
तुम,
अपनेआप को
एक देह होने के भ्रम से
मुक्त कर लो
और बदल जाओ उम्मीद में किसी दिन
और फिर शेष जिन्दगी
यूँ ही गुजार दो
किसी के चेहरे पर सजे हुए
या आँखों में
तुम,
अपनी सिसकियों के
बीच का अंतराल सौंप दो मुझे
मैं,
वहाँ भरना चाहता हूँ
संगीत !
और गुनगुनाना चाहता हूँ
गीत,
जो तुम्हें पसंद हो
-------------------------------
मुकेश कुमार तिवारी
दिनाँक : 28-अप्रैल-2011 / समय : 11:35 रात्रि / घर







13 टिप्पणियाँ
bahut sunder shabdon se rachi kavita hai, badhaiyan!!
5 मई 2011 1:38 amtum apni siskiyon ke beech .....bahut sundr bhavavyakti , badhi ya shubhkamnaye kiparidhi se bahar
5 मई 2011 8:20 amसिसकियों के बीच के अन्तराल में संगीत, बहुत ही सुन्दर और अद्भुत कल्पना।
5 मई 2011 9:52 amगज़ब की रचना…………क्या खूब ख्याल है दिल मे उतर गया…………बहुत सुन्दर भाव संयोजन्।
5 मई 2011 12:10 pmबहुत कुछ कहती है कविता।
5 मई 2011 3:41 pm---------
समीरलाल की उड़नतश्तरी।
अंधविश्वास की शिकार महिलाऍं।
बेहद ही उम्दा प्रस्तुति है आपकी। सादर।
5 मई 2011 9:57 pmतुम,
5 मई 2011 10:37 pmअपनी सिसकियों के
बीच का अंतराल सौंप दो मुझे
मैं,
वहाँ भरना चाहता हूँ
संगीत !
और गुनगुनाना चाहता हूँ
गीत,
जो तुम्हें पसंद हो
sunder soch
तुम,
6 मई 2011 1:29 pmअपनेआप को
एक देह होने के भ्रम से
मुक्त कर लो
और बदल जाओ उम्मीद में किसी दिन
और फिर शेष जिन्दगी
यूँ ही गुजार दो
किसी के चेहरे पर सजे हुए
या आँखों में
तुम,
अपनी सिसकियों के
बीच का अंतराल सौंप दो मुझे
मैं,
वहाँ भरना चाहता हूँ
संगीत !
और गुनगुनाना चाहता हूँ
गीत,
जो तुम्हें पसंद हो
अद्भुत......ओर शानदार....
तिवारी जी
7 मई 2011 6:04 pmकविता लम्बी होने के बावजूद कथ्य से भटकती नहीं है.... यही कविता और कविताकार दोनों की सफलता का प्रतीक है.
तुम,
अपनेआप को
एक देह होने के भ्रम से
मुक्त कर लो
और बदल जाओ उम्मीद में किसी दिन
और फिर शेष जिन्दगी
यूँ ही गुजार दो
किसी के चेहरे पर सजे हुए
या आँखों में
यह अंश बहुत दिलकश है.......!!!
वाह समर्पण आह समर्पण
8 मई 2011 7:53 amसुश्री दीप्ती गुप्ता जी जोकि ई-कविता और स्वतंत्र लेखन में सक्रिय हैं उन्होंने "कवितायन" पर अपनी प्रतिक्रिया निम्न ई-मेल के माध्यम से व्यक्त की हैं :-
17 मई 2011 11:38 am---------- Forwarded message ----------
From: "deepti gupta"
Date: 16 May 2011 22:04
Subject: Your Poems
To:
Your poems are extremely gripping, full of warmth. Subtle nuances of inner feelings and emotions are simply Superb.
Sorry, I wanted to express all this in our mother tongue, but today unicode fonts R not working properly, so I had to opt for Britt lang.
Kind Regards
Deepti
P.S.
cud not sign in at ur Blog, so sending it via mail
आप सभी सुधिजनों का आभार अपनी प्रतिक्रियायें देने के लिये और मेरा हौंसला बढ़ाने के लिये।
17 मई 2011 5:32 pmसादर,
मुकेश कुमार तिवारी
चलो इस मोड़ से शुरू करें एक और जिंदगी !
18 मई 2011 7:25 amबहुत अच्छा अंदाज़ है आपकी कविता का ..
एक टिप्पणी भेजें