साँप,
यदि अब भी साँप की तरह ही होते
तो अब तक उग आते पँख उनके
और दादी की किस्सों की तरह उड़ने लगते
आसमान में
जब से,
परियाँ आसमान से
नही उतरी ज़मीन पर
और मेरे पास वक्त नही बचा
न दादी के लिये और न अपने लिये
साँप,
पहनने लगे हैं इन्सानी चेहरा
और बस्तियों में रहने लगे हैं
बड़ा खौफ बना रहता है
किसी इन्सान के करीब से गुजरते हुये
---------------------------------------------------
मुकेश कुमार तिवारी
दिनाँक : १७-जुलाई-२०१० / समय : ०५:४५ सुबह / घर
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







8 टिप्पणियाँ
bahut sundar prastuti...har galee men rahane lage hain ...badhai badhiya rachana...
20 जुलाई 2010 8:35 pmसीधे शब्दों में गहरी बात कह गये आप।
20 जुलाई 2010 9:15 pmप्रवीन जी से सहमत; सुन्दर, सरल रचना!
21 जुलाई 2010 8:29 am"बड़ा खौफ बना रहता है
21 जुलाई 2010 9:08 amकिसी इन्सान के करीब से गुजरते हुये"
सहज, सरल, सटीक...
क्या करें मुकेश जी....और क्या कहें!!!
21 जुलाई 2010 10:00 pmबात तो सोलह आने सच है.
बहुत खूब..
22 जुलाई 2010 8:42 pmबहुत खूब .. आज के यथार्थ को शब्दों का जामा पहना दिया है आपने .... बेहद लाजवाब ...
25 जुलाई 2010 7:53 pmजब परियों ,कल्पनाओं ,किस्से -कहानियों के दिन दूर चले जाते है .तब इंसानी केंचुल लपेटे सांप अधिक डराने लगते है .बहुत अच्छी कविता .
29 जुलाई 2010 11:22 amएक टिप्पणी भेजें